जोशीमठ चमोली ग्राम पंचायत भेँटा में महिला मंगल दल का चुनाव आज विधिवत रूप से संपन्न हो गया है। भेंटा पंचायत भवन में ठीक 2:00 बजे युवक मंगल दल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया इस चुनाव में सर्व सर्व समिति से गीता देवी को महिला मगल दल की अध्यक्षा चयन किया गया।
उपाध्यक्ष के रूप में सावित्री देवी चौहान को सर्व समिति से चयन किया गया कोषाध्यक्ष के रूप में शशि देवी को कोषाध्यक्ष चयन किया गया। सचिव का चयन सतेशवरी का किया गया उप सचिव के रूप में पूनम देवी का चयन किया गया सदस्य के रूप में प्रीति देवी गुड्डी देवी संगीता देवी कुसुम देवी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयन हुआ। इस मौके पर युवक मंडल अध्यक्ष के द्वारा सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता एवं कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई इस इस अवसर पर गुड्डी देवी सदस्य से कहा कि गांव में संगठन की आवश्यकता है संगठन से ही गांव मौजूद होते हैं विकास के लिए एकता संघर्ष संगठन विकास संभव है सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि सभी मिलजुल कर गांव के विकास के लिए कार्य करेंग युवक मंगल दल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि महिला मंगल दल का कार्यकाल मात्र 2 वर्ष का होगा 2 वर्ष बाद चुनाव संपन्न कराए जाएंगे अपने ग्राम पंचायत महिला संगठन का कार्य क्षेत्र है जिसमें महिला मंगल दल सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक हो सकती है आज कन्या भ्रूण हत्या दहेज उत्पीड़न को रोकना होगा। बालिका की शिक्षा शराबबंदी पर्यावरण संरक्षण को महत्व देना जैसे कार्यों को संगठन के माध्यम से बढ़ावा दिया जाना चाहिए इस मौके पर विभिन्न गांव के महिलाओं ने भाग लिया भाग लेने वाली महिलाओं में भेंटा पिलखी और अरोसी गवाना गांव की महिलाओं ने भाग लिया।